पैसों के लिए धंधा बन गयी है शिक्षा

Published at :28 Apr 2015 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
पैसों के लिए धंधा बन गयी है शिक्षा

ज्ञानियों की बातें ज्ञानी ही जानें, क्योंकि किसी ज्ञानी ने ठीक ही कहा है कि बांटने से ज्ञान बढ़ता है. लेकिन आज जिस तरह शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, उसमें क्या हम विद्वानों की बातों का अनुसरण कर पा रहे हैं? अब तो स्थिति यह है कि ज्ञान यानी शिक्षा पैसा कमाने […]

विज्ञापन
ज्ञानियों की बातें ज्ञानी ही जानें, क्योंकि किसी ज्ञानी ने ठीक ही कहा है कि बांटने से ज्ञान बढ़ता है. लेकिन आज जिस तरह शिक्षा का स्तर लगातार गिरता जा रहा है, उसमें क्या हम विद्वानों की बातों का अनुसरण कर पा रहे हैं?
अब तो स्थिति यह है कि ज्ञान यानी शिक्षा पैसा कमाने का माध्यम बन गयी है. यह आपको हर छोटे-बड़े सरकार और निजी स्कूलों में देखने को मिल जायेगा. आज जिस प्रकार शिक्षा के नाम पर अभिभावकों से निजी स्कूलों द्वारा पैसों की वसूली की जा रही है, उससे तो स्कूल प्रबंधकों के वारे-न्यारे हो रहे हैं.
उनके खाते में तो अंधाधुंध पैसों की बरसात हो रही है और हो भी क्यों नहीं. विद्यालयों में री-एडमिशन, विकास शुल्क, किताबों की बिक्री से कमीशन आदि स्रोतों से कमाई जो हो रही है. दिक्कत मध्यम वर्गीय परिवार के लोगों को उठानी पड़ रही है. यह उनकी बला से.
विकास गुप्ता, रामगढ़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola