धर्म के नाम पर युद्ध की तैयारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 11:03 PM (IST)
विज्ञापन

आज देश के समाचार पत्रों और टीवी न्यूज चैनलों के माध्यम से हर राजनेता और धर्मगुरुओं के मुंह से यही सुनने को मिल रहा है कि धर्म परिवर्तन से खुद को आगे बढ़ाओ. हिंदू धर्म के नेता और धर्मगुरु हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की नसीहत देते हैं, तो अन्य धर्मो के […]
विज्ञापन
आज देश के समाचार पत्रों और टीवी न्यूज चैनलों के माध्यम से हर राजनेता और धर्मगुरुओं के मुंह से यही सुनने को मिल रहा है कि धर्म परिवर्तन से खुद को आगे बढ़ाओ.
हिंदू धर्म के नेता और धर्मगुरु हिंदुओं को अधिक से अधिक बच्चे पैदा करने की नसीहत देते हैं, तो अन्य धर्मो के लोग भी अपनी कौम के लोगों से इसी प्रकार की बात करते नजर आते हैं. लगता है कि देश में धार्मिक उबाल आ गया है. जहां देखो वहीं कट्टरता और विखंडन की बात की जा रही है.
आपसी सौहार्द्र और भाईचारा तो मानो ताक पर रख दिया गया है. आज कोई ये नहीं चाहता कि आदमी एक इंसान के रूप में जीवन जीए. हर कोई धर्म की आड़ में राजनीतिक रोटी सेंक रहा है. भारतीय जनमानस को उकसाने का काम कर रहा है. ऐसा लग रहा है कि देश में धर्म के नाम पर युद्ध की तैयारी की जा रही है.
हरिश्चंद्र महतो, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




