खेल को खेल की भावना से ही देखें

Published at :14 Apr 2015 2:35 AM (IST)
विज्ञापन
खेल को खेल की भावना से ही देखें

हाल ही में विश्व कप क्रिकेट समाप्त हुआ. भारत लगातार प्रारंभिक मैच जीत कर भी फाइनल में नहीं पहुंच सका. दर्शक तथा खेल प्रेमियों को काफी निराशा हुई. कहीं टीवी टूटा, तो कहीं टीम के प्रति गुस्से का इजहार किया गया. भारतीय कप्तान के घर के सामने आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन भी किया. प्रशासन को […]

विज्ञापन
हाल ही में विश्व कप क्रिकेट समाप्त हुआ. भारत लगातार प्रारंभिक मैच जीत कर भी फाइनल में नहीं पहुंच सका. दर्शक तथा खेल प्रेमियों को काफी निराशा हुई. कहीं टीवी टूटा, तो कहीं टीम के प्रति गुस्से का इजहार किया गया.
भारतीय कप्तान के घर के सामने आक्रोशित लोगों ने प्रदर्शन भी किया. प्रशासन को सुरक्षा की व्यवस्था करनी पड़ी. हमें यह समझना होगा कि खेल तो आखिरकार खेल ही होता है. क्या इसे हम खेल की भावना से नहीं देख सकते? एक टीम के हारने के बाद ही तो दूसरी टीम जीतती है.
जीत-हार खेल का ही हिस्सा है. क्या हम हार को भी जीत की तरह स्वीकार नहीं कर सकते? इस बार कई दिग्गज टीम तो लीग और क्वार्टर फाइनल में ही घुलट गये. इसलिए मेरा मानना है कि खेल को खेल की भावना से ही देखा जाना चाहिए.
उदय चंद्र, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola