अमीरों को पहले, गरीबों को बाद में
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :14 Apr 2015 2:34 AM (IST)
विज्ञापन

ऐसे दिन आ गये है कि गांवों में भी गरीबों को न्याय नहीं मिलता. हाल ही की एक बात है, जब मैंने गांव के दो-तीन लोगों से मिला. उनसे उनका हाल-चाल पूछा. पूछा कि आप लोगों का तो बीपीएल कार्ड बन गया होगा, तो उन्होंने कहा कि हम लोगों का कार्ड नहीं बना है. कारण […]
विज्ञापन
ऐसे दिन आ गये है कि गांवों में भी गरीबों को न्याय नहीं मिलता. हाल ही की एक बात है, जब मैंने गांव के दो-तीन लोगों से मिला. उनसे उनका हाल-चाल पूछा. पूछा कि आप लोगों का तो बीपीएल कार्ड बन गया होगा, तो उन्होंने कहा कि हम लोगों का कार्ड नहीं बना है. कारण पूछने पर वे आक्रोशित होते हुए बोले कि यहां अच्छे-अच्छे लोग का कार्ड बन गया है.
जिनके पास चारचक्का है, उन्हें आसानी से बीपीएल कार्ड बन जाता है, लेकिन जिन्हें इसकी खास जरूरत है, उन्हें यह कार्ड देखने को भी नसीब नहीं होता. एक महिला वृद्धा पेंशन के सवाल का जवाब देते हुए बोलीं कि मुखिया से मुलाकात की, तो कहा गया कि अभी तुम्हारी उम्र नहीं हुई है. ग्रामीणों के जवाब से मैं सोच में पड़ गया. सोचा कि ग्रामीण परिवेश में भी भेदभाव हो रहा है. यहां भी अमीरों को लाभ पहले मिलता है, गरीबों को बाद में.
अभिषेक चंद्र उरांव, ई-मेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




