हम क्यों खरीदें प्लेटफार्म टिकट?

Published at :11 Apr 2015 5:34 AM (IST)
विज्ञापन
हम क्यों खरीदें प्लेटफार्म टिकट?

अभी मार्च महीने में पारित रेल बजट में हमारे नीति निर्धारकों ने प्लेटफार्म टिकट का दाम पांच रुपये से बढ़ा कर 10 रुपये कर दिया. यह दाम एक अप्रैल से लागू भी हो गया. वहीं, नजदीक के स्टेशन का लोकल टिकट प्लेटफार्म टिकट से कम कीमत पर, सिर्फ पांच रुपये में मिल जाता है और […]

विज्ञापन

अभी मार्च महीने में पारित रेल बजट में हमारे नीति निर्धारकों ने प्लेटफार्म टिकट का दाम पांच रुपये से बढ़ा कर 10 रुपये कर दिया. यह दाम एक अप्रैल से लागू भी हो गया. वहीं, नजदीक के स्टेशन का लोकल टिकट प्लेटफार्म टिकट से कम कीमत पर, सिर्फ पांच रुपये में मिल जाता है और उसकी वैधता भी पूरे 24 घंटे की होती है.

अब यदि हम 10 रुपये का प्लेटफार्म टिकट लेते हैं, तो उसकी वैधता दो घंटे की होगी, तो आखिर हम प्लेटफार्म टिकट खरीदे ही क्यों? यदि हमें स्टेशन पर किसी का इंतजार ही करना है, तो ज्यादा कीमत चुका कर दो घंटे की वैधतावाला टिकट लेने से बेहतर है कि हम पांच रुपये के लोकल ट्रेन का टिकट खरीद कर पूरे 24 घंटे तक इंतजार करें. यह बात हमें समझ में नहीं आती कि एयरकंडीशन कमरों में बैठ कर किस हिसाब से नीतियों का निर्धारण किया जाता है?

विनोद गुप्ता, ई-मेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola