विरोध का पड़ा सीधा असर!

Published at :09 Apr 2015 3:04 AM (IST)
विज्ञापन
विरोध का पड़ा सीधा असर!

उम्मीद से बहुत ज्यादा सीटें आने से आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं में घमंड आना स्वाभाविक था और यही हुआ. उनके दिमाग आसमान पर चढ़ गये थे, मगर पार्टी के भीतर उठे विरोध के स्वरों ने उनकी अक्ल ठिकाने लगा दी है. इसकी वजह से सही रास्ते पर आकर केजरीवाल ने दिल्ली नगरपालिका के सफाई […]

विज्ञापन
उम्मीद से बहुत ज्यादा सीटें आने से आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं में घमंड आना स्वाभाविक था और यही हुआ. उनके दिमाग आसमान पर चढ़ गये थे, मगर पार्टी के भीतर उठे विरोध के स्वरों ने उनकी अक्ल ठिकाने लगा दी है.
इसकी वजह से सही रास्ते पर आकर केजरीवाल ने दिल्ली नगरपालिका के सफाई कर्मचारियों को वेतन देने की बात मानते हुए, मजदूरों को न्यूनतम वेतन 9048 रुपये और शहीद को एक करोड़ रुपये मुआवजे के साथ परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की भी घोषणा की है. यह सही है कि बिना दबाव के रस नहीं निकलता और बिना सही विपक्ष के लोग और पार्टियां तानाशाह होने लगती हैं. इसीलिए सशक्त विपक्ष बहुत जरूरी होता है. आशा है केंद्र में मोदी और दिल्ली में केजरीवाल अब ज्यादा ड्रामेबाजी न करके जनता की आकांक्षाओं पर खरे उतरेंगे.
वेद मामूरपुर, दिल्ली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola