केंद्र के हस्तक्षेप से बचें मुख्यमंत्री

Published at :08 Apr 2015 3:51 AM (IST)
विज्ञापन
केंद्र के हस्तक्षेप से बचें मुख्यमंत्री

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो झारखंड पूरे देश का अव्वल राज्य बनेगा. भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया और केंद्र में बहुमतवाली नरेंद्र मोदी की सरकार है. ऐसे में यहां की जनता में आशा और अपेक्षाएं हैं कि अब झारखंडियों के दुर्दिन […]

विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने कहा था कि अगर भाजपा को पूर्ण बहुमत मिलता है, तो झारखंड पूरे देश का अव्वल राज्य बनेगा. भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल गया और केंद्र में बहुमतवाली नरेंद्र मोदी की सरकार है. ऐसे में यहां की जनता में आशा और अपेक्षाएं हैं कि अब झारखंडियों के दुर्दिन समाप्त होनेवाला है.
चूंकि झारखंड अपने स्थापना काल से ही राजनीतिक अस्थिरता का दंश ङोलता रहा है, किंतु इससे अब मुक्ति मिल चुकी है. भाजपा के अध्यक्ष का वह चुनावी बयान अब सच से कोसों दूर दिखाई दे रहा है. ऐसी परिस्थिति में अव्वल राज्य का सपना कब पूरा होगा, ये भविष्य की गर्त में है. बशर्ते झारखंड के मुख्यमंत्री रघुवर दास की कथनी और करनी में समानता की झलक शुभ कार्य की ओर इशारा कर रहे हैं. यहां के मुख्यमंत्री को केंद्र के हस्तक्षेप से बचना होगा.
बैजनाथ महतो, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola