बस मालिकों की मनमानी बदस्तूर जारी
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :16 Feb 2015 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

देवघर जिले समेत पूरे झारखंड में बस मालिकों की मनमानी बदस्तूर जारी है. डीजल के दामों में कमी आने के बावजूद किराये में कमी नहीं की गयी है. जब देश में डीजल के दाम में एक रुपये बढ़ाने की घोषणा भर होती है, तो उसी समय किराये में 20 रुपये तक वृद्धि कर दी जाती […]
विज्ञापन
देवघर जिले समेत पूरे झारखंड में बस मालिकों की मनमानी बदस्तूर जारी है. डीजल के दामों में कमी आने के बावजूद किराये में कमी नहीं की गयी है. जब देश में डीजल के दाम में एक रुपये बढ़ाने की घोषणा भर होती है, तो उसी समय किराये में 20 रुपये तक वृद्धि कर दी जाती है, लेकिन डीजल का दाम दो रुपये कम होने के बाद बस मालिक एक रुपया भी किराया कम करने को राजी नहीं हैं.
हद तो तब हो गयी है, जब स्थानीय प्रशासन भी बस मालिकों की इस मनमानी पर नकेल कसने की दिशा में कोई कारगर कदम नहीं उठा रहा है. बस मालिकों के संगठन की ज्यादती के बाद भी प्रशासन और सरकार मूकदर्शक बन कर बैठे हैं. स्थिति यह है कि भले ही बसों में यात्राियों को आरामदेह सफर करने की सुविधा उपलब्ध न हो, सीटें भले ही खाली न हों, लेकिन सवारी ठसाठस भरी जाती हैं.
प्रताप कुमार तिवारी, सराठ, देवघर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




