पहले दिखाओ कि योजना कहां है?
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :07 Feb 2015 6:15 AM (IST)
विज्ञापन

राजधानी रांची में इन दिनों फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जोर-शोर से चल रही है़ शहर के हर अखबार और कुछ चैनलों में भी यह समाचार प्रमुखता से आ रहा है़ अतिक्रमण हट़े यह अच्छा है़ शहर के लिए जरूरी भी है, पर अतिक्रमण पहले भी हटाया जा चुका है. उसका नतीजा क्या निकला? […]
विज्ञापन
राजधानी रांची में इन दिनों फिर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई जोर-शोर से चल रही है़ शहर के हर अखबार और कुछ चैनलों में भी यह समाचार प्रमुखता से आ रहा है़ अतिक्रमण हट़े यह अच्छा है़ शहर के लिए जरूरी भी है, पर अतिक्रमण पहले भी हटाया जा चुका है. उसका नतीजा क्या निकला? सवाल तब भी खड़े हो रहे थे और अब भी.
प्रशासनिक कार्रवाई के बाद शहर का प्रत्येक आदमी और यहां तक कि मीडिया भी यही कहेगा कि कार्रवाई के बाद दोबारा अतिक्रमण हो जायेगा. सही मायने में अतिक्रमण समस्या इसलिए है, क्योंकि इसके हटाने की प्रक्रिया सिर्फ एक दिखावा है. इसे अंग्रेजी भाषा में आइवाश कहा जाता है. अगर सही मायने में सड़कों को चौड़ा करने के लिए अतिक्रमण हटाया जाता, तो उसकी योजना जमीन पर भी दिखती, लेकिन योजना है कहां? पहले यह दिखायें.
राकेश रमन, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




