फिल्म पीके का सच स्वीकार करें

Published at :06 Jan 2015 6:16 AM (IST)
विज्ञापन
फिल्म पीके का सच स्वीकार करें

जो लोग ईश्वर पर विश्वास करते हैं, वे यह तो अवश्य ही स्वीकार करेंगे कि संसार की कोई घटना ईश्वर की इच्छा के बिना घट नहीं सकती. आज फिल्म पीके का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. गलत कामों का विरोध तो होना ही चाहिए, लेकिन फिल्म में गलत कहां है? उसने तो हमें आईना […]

विज्ञापन
जो लोग ईश्वर पर विश्वास करते हैं, वे यह तो अवश्य ही स्वीकार करेंगे कि संसार की कोई घटना ईश्वर की इच्छा के बिना घट नहीं सकती. आज फिल्म पीके का विरोध बढ़ता ही जा रहा है. गलत कामों का विरोध तो होना ही चाहिए, लेकिन फिल्म में गलत कहां है?
उसने तो हमें आईना दिखाने का काम किया है. हमें स्वीकार करना ही होगा कि एक ईश्वर वह है, जिसने हमारी रचना की है और दूसरा वह जिसे धर्म के ठेकेदारों ने रच दिया है. लोगों द्वारा फिल्म को स्वीकार किया जा रहा है और वह कमाई का नया कीर्तिमान बना रही है. बुद्धिजीवी तबके द्वारा इसकी प्रशंसा की जा रही है. फिल्म में दूसरे धर्मो की कम आलोचना की गयी है, तो इसकी चिंता हम क्यों करें? दूसरे धर्मो की आलोचना करनेवाली फिल्में बन चुकी हैं या भविष्य में बनेंगी, लेकिन यह फिल्म हमारे लिए सबक से कम नहीं है.
शशिकांत क्षेत्री, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola