अब अपने वादे निभाये भाजपा सरकार
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :03 Jan 2015 6:22 AM (IST)
विज्ञापन

झारखंड की जनता ने भाजपा का पूरा साथ देते हुए उसकी मनोकामना पूरा कर दी है. अब जनता जनार्दन से किये गये वादों को पूरा करने की उसकी सरकार की बारी है. सरकार को यहां की जनता के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है. […]
विज्ञापन
झारखंड की जनता ने भाजपा का पूरा साथ देते हुए उसकी मनोकामना पूरा कर दी है. अब जनता जनार्दन से किये गये वादों को पूरा करने की उसकी सरकार की बारी है. सरकार को यहां की जनता के लिए रोटी, कपड़ा और मकान के अलावा शिक्षा और चिकित्सा जैसी बुनियादी जरूरतों को पूरा करना है.
सरकार को इस बात का ख्याल रखना होगा कि कहीं राज्य की जनता बुनियादी सुविधाओं से वचिंत न रह जाये. सरकार को राज्य के भविष्य के निर्माण की दिशा में ठोस पहल करते हुए पारंपरिक शिक्षा प्रणाली और उसके तौर-तरीकों में बदलाव लाना होगा. खास कर बालिकाओं के भविष्य को संवारने की दिशा में कारगर कदम उठाना होगा. शांति के साथ बेखौफ जीवन जीने देने के लिए राज्य की सुरक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना होगा और सभी की बुनियादी जरूरतों को पूरा करना होगा.
जमीरुद्दीन अंसारी, कोडरमा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




