ससुराल में सुरक्षित नहीं हैं बहुएं
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :23 Dec 2014 5:13 AM (IST)
विज्ञापन

एक ओर जहां हमारे भारतीय धर्मग्रंथों में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता:’ कहा गया है, तो दूसरी तरफ 21वीं सदी में भी शादीशुदा लड़कियों की स्थिति काफी भयावह और घोर चिंताजनक नजर आ रही है. हर लड़की अपने ससुराल में पूरे परिवार के प्रेम के साथ शांत वातावरण में जीवन गुजारना चाहती है, लेकिन […]
विज्ञापन
एक ओर जहां हमारे भारतीय धर्मग्रंथों में ‘यत्र नार्यस्तु पूज्यंते, रमंते तत्र देवता:’ कहा गया है, तो दूसरी तरफ 21वीं सदी में भी शादीशुदा लड़कियों की स्थिति काफी भयावह और घोर चिंताजनक नजर आ रही है. हर लड़की अपने ससुराल में पूरे परिवार के प्रेम के साथ शांत वातावरण में जीवन गुजारना चाहती है, लेकिन दहेज के रूप में लाखों रुपये के सामान देने के बावजूद वह प्रताड़ित होती है.
लोग नित्य नारी स्वरूपिणी दुर्गा की पूजा तो करते हैं, लेकिन बहूरानी को सुखी देखना उन्हें नहीं सुहाता. सुप्रीम कोर्ट का फैसला है कि बहूरानी को परिवार के सदस्य के रूप में मानना चाहिए न कि उसके साथ नौकरानी का सा व्यवहार करना चाहिए. सरकार को ऐसी स्थिति पर आत्मचिंतन कर ऐसा कानून बनाना चाहिए. वहीं समाज को सोचना चाहिए कि नारी-पूजा का सच्च अर्थ क्या है.
परमेश्वर झा, दुमका
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




