पाक से सकारात्मक रुख की आस नही

Published at :23 Dec 2014 5:13 AM (IST)
विज्ञापन
पाक से सकारात्मक रुख की आस नही

पेशावर की घटना ने पूरे विश्व को दहला कर रख दिया है. इस घटना ने दुनिया के देशों की आंखें खोल कर रख दी है. घटना के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वक्तव्य से आतंकवाद पर नकेल कसने की उम्मीद बंधी है, लेकिन मुंबई हमले के मुख्य मास्टर माइंड सईद लखवी को जमानत दिया […]

विज्ञापन
पेशावर की घटना ने पूरे विश्व को दहला कर रख दिया है. इस घटना ने दुनिया के देशों की आंखें खोल कर रख दी है. घटना के बाद पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के वक्तव्य से आतंकवाद पर नकेल कसने की उम्मीद बंधी है, लेकिन मुंबई हमले के मुख्य मास्टर माइंड सईद लखवी को जमानत दिया जाना समझ से परे है.
हालांकि भारत के दबाव में उसे दोबारा हिरासत में ले लिया गया है. इतना ही नहीं, घटना के बाद आतंकी हाफिज सईद के बयान पर पाकिस्तान की ओर से कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं करना भी लोगों को सोचने पर मजबूर कर देता है. खास कर लखवी को जमानत देने का मामला असामान्य घटना प्रतीत होती है. ऐसे में पड़ोसी देश होने के नाते भारत उसकी मदद जरूर करे, लेकिन आतंकवाद के विरुद्ध उसकी ओर से सकारात्मक सहयोग की आशा न रखे.
वैद्य चंद्रभूषण पाठक, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola