नेताओं से लिखित वादा लेना होगा

Published at :21 Dec 2014 11:47 PM (IST)
विज्ञापन
नेताओं से लिखित वादा लेना होगा

आज के नेता चुनाव आते ही लोगों के सामने आने लगते हैं. खुद को ईमानदार और दूसरे को झूठा बता कर बड़े-बड़े वादे करते हैं, जबकि वे खुद ही सबसे बड़े दागी होते हैं. आज के ये नेता आजादी के बाद से इतने बड़े धोखेबाज हो गये हैं कि उन्हें लोगों को बेवकूफ बनाने का […]

विज्ञापन

आज के नेता चुनाव आते ही लोगों के सामने आने लगते हैं. खुद को ईमानदार और दूसरे को झूठा बता कर बड़े-बड़े वादे करते हैं, जबकि वे खुद ही सबसे बड़े दागी होते हैं. आज के ये नेता आजादी के बाद से इतने बड़े धोखेबाज हो गये हैं कि उन्हें लोगों को बेवकूफ बनाने का तरीका पता है.

लेकिन अब हमें इन नेताओं के भरोसे नहीं रहना है. हमें खुद को ही बदला होगा और इनके साथ सख्त रवैया अपनाना होगा. चुनाव के वक्त अनसे सार्वजनिक रूप से लिखित सरकारी प्रतिज्ञा पत्र पर हस्ताक्षर करवाना होगा कि यदि ये तीन महीने में मूलभूत सुविधाएं नहीं दे पाए, तो ये अपना पद त्याग देंगे और फिर जीवन में कभी चुनाव नहीं लड़ेंगे. ऐसा करने पर ही इनमें कार्य करने की जिज्ञासा और मन में जनता के प्रति खौफ जगेगा. अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं, तो स्थिति में बदलाव नहीं आ सकेगा.

ज्ञानदीप जोशी, रांची

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola