भ्रष्टाचार से लड़ाई के इरादे हुए बुलंद

Published at :02 Oct 2014 4:32 AM (IST)
विज्ञापन
भ्रष्टाचार से लड़ाई के इरादे हुए बुलंद

हर ओर भ्रष्टाचार का जोर है, लेकिन हाल ही में भ्रष्टाचार उजागर करनेवालों के पक्ष में आये सर्वोच्च न्यायलय के दो फैसले मील का पत्थर साबित होंगे. पहला, 2जी डायरी की सूचना देने वाले का नाम बताये बगैर न्यायलय ने सीबीआइ निदेशक के विरुद्ध मुकदमा शुरू करने का फैसला लिया. इससे सूचना देने वाला सुरक्षित […]

विज्ञापन
हर ओर भ्रष्टाचार का जोर है, लेकिन हाल ही में भ्रष्टाचार उजागर करनेवालों के पक्ष में आये सर्वोच्च न्यायलय के दो फैसले मील का पत्थर साबित होंगे. पहला, 2जी डायरी की सूचना देने वाले का नाम बताये बगैर न्यायलय ने सीबीआइ निदेशक के विरुद्ध मुकदमा शुरू करने का फैसला लिया.
इससे सूचना देने वाला सुरक्षित होगा और घोटाले के कई राज खुलेंगे. दूसरा, काले धन पर सरकार के खिलाफ अदालत में खड़ा होने पर एक अधिकारी के खिलाफ सरकार ने अनुशासनात्मक कारवाई करने का निर्णय लिया, लेकिन न्यायलय ने आदेश दिया कि व्यक्तिगत व सार्वजनिक मामले में सरकारी कर्मचारी भी अदालत का दरवाजा खटखटा सकता है, संविधान इसकी इजाजत देता है. इन निर्णयों से व्हिसलब्लोअरों के हौसले बुलंद होंगे और भ्रष्टाचार पर करारा प्रहार होगा.
आशुतोष कुमार, चास, बोकारो
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola