अनेकता में एकता पर सवाल!
Updated at : 10 Dec 2019 7:01 AM (IST)
विज्ञापन

सीएबी यानी सिटीजन अमेंडमेंट बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक) के पास होन के बाद क्या भारत की अनेकता में एकता पर सवाल नहीं उठेगा? इस सवाल का जवाब ढूंढना ज्यादा मुश्किल नहीं है. बस जिन लोगों पर इसका असर पड़ेगा, उनकी जगह पर खुद को रखना होगा और जवाब मिल जायेगा. खैर, इस बिल के पारित […]
विज्ञापन
सीएबी यानी सिटीजन अमेंडमेंट बिल (नागरिकता संशोधन विधेयक) के पास होन के बाद क्या भारत की अनेकता में एकता पर सवाल नहीं उठेगा?
इस सवाल का जवाब ढूंढना ज्यादा मुश्किल नहीं है. बस जिन लोगों पर इसका असर पड़ेगा, उनकी जगह पर खुद को रखना होगा और जवाब मिल जायेगा. खैर, इस बिल के पारित होने के बाद जब यह कानून का रूप ले लेगा, तब भारत में जो परिवर्तन होगा, उसे तो हम समझ जायेंगे. मगर भारत के बाहर यानी बांग्लादेश और पाकिस्तान में जो हिंदू हैं, उन पर इसका क्या असर होगा, इसे भी समझना जरूरी है.
इस बिल को अपनाने के साथ कहीं हम जिन्ना की ‘टू नेशन थ्योरी’ को ही तो नहीं अपना रहे? इस पर भी विचार करना जरूरी है. क्योंकि इसका परिणाम अंत में भुगतना आम आदमी को ही है. इस बिल के पास होने के बाद एक बहुत बड़ी आबादी की अदला-बदली होगी. उम्मीद है कि यह सब सोचकर ही सरकार ने इस बिल को लाने का फैसला किया होगा.
अमर कुमार यादव, धनबाद, झारखंड
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




