ePaper

प्राणघातक रोग से बचे भारत

Updated at : 15 Nov 2019 7:56 AM (IST)
विज्ञापन
प्राणघातक रोग से बचे भारत

हाल में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के निराकरण के लिए एक बहुत ही सुखद समाचार पढ़ने को मिला. विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसद की स्थायी समिति ने कैंंसर की रोकथाम के लिए राज्यसभा के सभापति को अपने कुछ अमूल्य सुझाव दिये हैं, ताकि उस पर अमल करके इस जानलेवा बीमारी […]

विज्ञापन
हाल में कैंसर जैसी जानलेवा बीमारी के निराकरण के लिए एक बहुत ही सुखद समाचार पढ़ने को मिला. विज्ञान एवं तकनीक, पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन संबंधी संसद की स्थायी समिति ने कैंंसर की रोकथाम के लिए राज्यसभा के सभापति को अपने कुछ अमूल्य सुझाव दिये हैं, ताकि उस पर अमल करके इस जानलेवा बीमारी से हर साल सोलह लाख मरीजों में से 68 प्रतिशत यानी दस लाख नब्बे हजार के लगभग लोग मौत के मुंंह में चले जाते हैं, उनको बचाया जा सके.
समिति ने सरकार को सुझाव दिया है कि देश में जगह-जगह मुंबई के टाटा मेमोरियल कैंसर शोध संस्थान एवं उपचार केंद्र जैसे अस्पताल खोले, इसकी दवाओं को जनता को सस्ते रेट पर उपलब्ध कराने की व्यवस्था करे तथा सरकारी अस्पतालों में कैंसर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों की नियुक्ति करे. इसके लिए कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंडिंग के जरिये बड़ी कंपनियों से मदद ले, ताकि हर वर्ष इतनी अधिक संख्या में इस प्राणघातक रोग से भारत की आम गरीब जनता मौत के मुंह में न जाने पाये.
निर्मल कुमार शर्मा, गाजियाबाद
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola