मौकापरस्तों पर हो कानूनी नकेल

Updated at : 14 Nov 2019 7:19 AM (IST)
विज्ञापन
मौकापरस्तों पर हो कानूनी नकेल

चुनाव आते ही छोटे-बड़े कुछ नेताओं का ‘दलबदल’ रूप दिख जाता है. विधायक, सांसद और मंत्री रहे इन नेताओं का अचानक अपने विचार में बदलाव बहुत संदेहास्पद है. यह निश्चित रूप से लोभ, लालच या मौकापरस्ती स्वभाव को दर्शाता है, जो किसी जिम्मेदार राष्ट्र के लिए गंभीर विषय है. जनता के प्रतिनिधि का पार्टी बदलने […]

विज्ञापन
चुनाव आते ही छोटे-बड़े कुछ नेताओं का ‘दलबदल’ रूप दिख जाता है. विधायक, सांसद और मंत्री रहे इन नेताओं का अचानक अपने विचार में बदलाव बहुत संदेहास्पद है. यह निश्चित रूप से लोभ, लालच या मौकापरस्ती स्वभाव को दर्शाता है, जो किसी जिम्मेदार राष्ट्र के लिए गंभीर विषय है.
जनता के प्रतिनिधि का पार्टी बदलने को अपराध की श्रेणी में मानकर इस पर अतिजल्द प्रतिबंध लगना चाहिए. केंद्र और राज्य की सरकारों को इसके प्रतिबंध के लिए कड़े कानून बनाने चाहिए. सरकार से आग्रह है कि दलबदलुओं पर त्वरित कानून बनाकर उस नेता और दल दोनों पर कार्रवाई की व्यवस्था करे. साथ ही कोर्ट को भी इस मुद्दे पर स्वतः संज्ञान लेनी चाहिए, ताकि भारत का लोकतंत्र एक पारदर्शी सरकार बनाकर देश को मजबूत राष्ट्र की ओर ले जा सके. इन मौकापरस्त नेताओं पर कानूनी नकेल बहुत जरूरी है.
कमल महतो, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola