ePaper

न बढ़ाए जाएं कार्यदिवस के घंटे

Updated at : 06 Nov 2019 6:30 AM (IST)
विज्ञापन
न बढ़ाए जाएं कार्यदिवस के घंटे

बीसवीं सदी के शुरुआती वर्षों में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा काफी मशक्कत के बाद मजदूरों के लिए आठ घंटा प्रतिदिन और 48 घंटा सप्ताह में कार्य करने का समय निर्धारित कराया गया था. मगर जब भारत सरकार द्वारा यह घोषणा की गयी कि यह समय आठ से बढ़ा कर नौ किया जा रहा है, सचमुच […]

विज्ञापन
बीसवीं सदी के शुरुआती वर्षों में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन द्वारा काफी मशक्कत के बाद मजदूरों के लिए आठ घंटा प्रतिदिन और 48 घंटा सप्ताह में कार्य करने का समय निर्धारित कराया गया था. मगर जब भारत सरकार द्वारा यह घोषणा की गयी कि यह समय आठ से बढ़ा कर नौ किया जा रहा है, सचमुच दुख हुआ. यह सीधा-सीधा व्यापारियों एवं उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है.
दुनिया के कई देशों में बहुत पहले ही सप्ताह में पांच दिन कार्यदिवस का चलन शुरू हुआ था. और अब तो कई देश उसे और घटा कर चार दिन कर चुके हैं. जैसे नीदरलैंड में कार्यदिवस चार दिन कर दिया गया है.
इससे कामगार पहले की तुलना में 40 फीसदी ज्यादा उत्पादन कर रहे हैं. हमारी सरकार काम के समय में बढ़ोतरी करने पर आमादा दिख रही है, मगर न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने में उसकी कोई दिलचस्पी नहीं है. इसका मतलब सरकार वोट लेने के लिए मजदूरों के पास हाथ जोड़ती है, मगर नियम बनाने के समय मालिकों के पक्ष में काम करती है.
जंग बहादुर सिंह, जमशेदपुर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola