आपदा से बचाव को ठोस कदम उठाने की जरूरत
Updated at : 01 Oct 2019 7:12 AM (IST)
विज्ञापन

समूचा देश अभी महाप्रलय की दौर से गुजर रहा है. मुंबई, पुणे और पटना जैसे महानगरों में आर्थिक धनकुबेरों, राजनीतिक मठाधीशों के साथ देश के नीति-निर्माताओं के आशियाने भी इस जलप्रलय की चपेट में हैं. निःसंदेह यह एक प्राकृतिक आपदा है तथा इस तरह की आपदा से कोई देश वंचित भी नहीं है. लेकिन, इसकी […]
विज्ञापन
समूचा देश अभी महाप्रलय की दौर से गुजर रहा है. मुंबई, पुणे और पटना जैसे महानगरों में आर्थिक धनकुबेरों, राजनीतिक मठाधीशों के साथ देश के नीति-निर्माताओं के आशियाने भी इस जलप्रलय की चपेट में हैं.
निःसंदेह यह एक प्राकृतिक आपदा है तथा इस तरह की आपदा से कोई देश वंचित भी नहीं है. लेकिन, इसकी आड़ में हम प्रकृति पुत्र अपनी प्रकृति विरोधी कारगुजारियों को छुपा नहीं सकते. हाल ही में दुनिया के कई छोटे-छोटे देश पर्यावरण के क्षेत्र में कई उदाहरण पेश किये हैं, जो काबिल-ए-तारीफ हैं. इसका अच्छा असर भी देखने को मिला है.
अतः भारत को भी इन देशों की गतिविधियों और शोधों से सीख लेने की जरूरत है. भारत एक विशाल आबादी वाला देश है, जहां इस तरह की आपदाओं के दुहराव से अन्य देशों की अपेक्षा अधिक जान-माल की क्षति होती है. इसलिए इस तरह की आपदा से बचने के लिए ठोस और द्रूत कदम उठाने की जरूरत है.
शिवानंइ झा चंचल, डी-01/204, आइआइटी पटना
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




