ePaper

स्कूलों में छात्र व शिक्षक का अनुपात ठीक नहीं

Updated at : 12 Sep 2019 6:43 AM (IST)
विज्ञापन
स्कूलों में छात्र व शिक्षक का अनुपात ठीक नहीं

मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बिहार में छात्र और शिक्षक अनुपात बेहद खराब है. उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिहार में छात्र शिक्षक अनुपात 39 है, जो सबसे खराब है. वहीं, सिक्किम में यह अनुपात सबसे बेहतर है. यहां चार छात्रों पर एक शिक्षक है. झारखंड में भी शिक्षा […]

विज्ञापन
मानव संसाधन विकास मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि बिहार में छात्र और शिक्षक अनुपात बेहद खराब है. उच्च प्राथमिक विद्यालयों में बिहार में छात्र शिक्षक अनुपात 39 है, जो सबसे खराब है. वहीं, सिक्किम में यह अनुपात सबसे बेहतर है. यहां चार छात्रों पर एक शिक्षक है. झारखंड में भी शिक्षा की स्थिति बहुत बेहतरीन नहीं है, जहां 50 फीसदी से अधिक प्राथमिक स्कूल एवं 64 प्रतिशत से अधिक उच्च प्राथमिक स्कूल है.
यहां छात्र शिक्षक अनुपात भी बेहद खराब बताया जा रहा है, जबकि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 की अनुसूची में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्कूलों में छात्र शिक्षक अनुपात निर्धारित किया गया है. प्राथमिक स्तर पर पीटीआर का प्रवधान 30:1 है. और उच्च प्राथमिक स्तर पर यह अनुपात 35:1 का है. सरकार को इस पर गंभीरता से विचार करना चाहिए, जिससे स्कूलों में बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर नहीं पड़े.
नितेश कुमार सिन्हा, जानपुल चौक (मोतिहारी)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola