ePaper

बदनुमा दाग है उन्नाव की घटना

Updated at : 02 Aug 2019 6:50 AM (IST)
विज्ञापन
बदनुमा दाग है उन्नाव की घटना

उन्नाव की घटना ने एक बार फिर महिलाओं पर अत्याचार की कहानी उजागर की है जो वाकई चिंताजनक है. फिल्मी अंदाज में पीड़िता व उसके परिजनों की मौत हो जाती है और इसे मात्र एक इत्तेफाक समझा जाता है. यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी बुलंदशहर, अलीगढ़, कठुआ आदि अनेक जगहों की […]

विज्ञापन
उन्नाव की घटना ने एक बार फिर महिलाओं पर अत्याचार की कहानी उजागर की है जो वाकई चिंताजनक है. फिल्मी अंदाज में पीड़िता व उसके परिजनों की मौत हो जाती है और इसे मात्र एक इत्तेफाक समझा जाता है.
यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी बुलंदशहर, अलीगढ़, कठुआ आदि अनेक जगहों की घटनाओं ने मानवता को शर्मसार किया है. एक तरफ भारत विश्व गुरु बनने की ओर अग्रसर है, वहीं ऐसी घटनाएं विकास पर एक बदनुमा दाग लगाती हैं. ऐसी घटनाओं के मुख्य कारणों के बारे में हमें अवश्य सोचना होगा. सिर्फ कानूनों से ऐसी घटनाओं पर लगाम लगा पाना असंभव है. जरूरत है सोच बदलने की.
नारी को उपभोग की वस्तु न समझकर, उसे एक इंसान समझना होगा. ऐसी घटनाओं के पीछे चाहे जो कोई भी हो, कड़ी सजा जरूर मिलनी चाहिए. तभी ऐसे कुकर्म करने की सोच रखने वालों को एक संदेश मिलेगा.
कन्हाई, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola