कर चोरी पर रोक जरूरी

Published at :15 Jul 2014 3:43 AM (IST)
विज्ञापन
कर चोरी पर रोक जरूरी

देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करों की चोरी पर रोक लगानी होगी, तभी देश का विकास होगा और राजस्व घाटा को रोका जा सकता है. खास कर आयकर में काफी चोरी होती है. तमाम रिपोर्ट के अनुसार, देश में काफी लोग आयकर रिटर्न नहीं भरते हैं, जिसके कारण सरकार को 60,000 करोड़ रु […]

विज्ञापन

देश की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए करों की चोरी पर रोक लगानी होगी, तभी देश का विकास होगा और राजस्व घाटा को रोका जा सकता है. खास कर आयकर में काफी चोरी होती है. तमाम रिपोर्ट के अनुसार, देश में काफी लोग आयकर रिटर्न नहीं भरते हैं, जिसके कारण सरकार को 60,000 करोड़ रु पये का राजस्व नहीं मिल पाता है.

कई लोग ऐसे भी हैं, जो आयकर रिटर्न तो भरते हैं, पर अपनी आय की सही जानकारी नहीं देते. सरकार हमारी आंतरिक और बाह्य सुरक्षा पर सालाना लाखों करोड़ रुपये खर्च करती है. भारतीय नागरिक होने की खातिर यह हमारा दायित्व होना चाहिए कि हम अपना आयकर सही समय में चुका कर देश के कल्याण-कार्यो में भागीदार बनें. एक अच्छा नागरिक बनने के लिए हमें देश के नियम- कानून का पालन करना चाहिये न कि उनसे मुंह फेर लेना चाहिए.

रेखा पांडे, पलामू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola