पूर्व के नेताओं से सीखें नैतिकता

Updated at : 13 May 2019 6:24 AM (IST)
विज्ञापन
पूर्व के नेताओं से सीखें नैतिकता

वर्तमान लोकसभा चुनाव में राजनीतिक मूल्य अपने निचले स्तर पर आ गया है. अपनी शुचिता के लिए विश्व में पहचान रखने वाले देश में लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नेताओं का उद्देश्य एक दूसरे को गाली गलौज और नीचा दिखाना ही रह गया. निजी आक्षेपों के इस दौर में […]

विज्ञापन

वर्तमान लोकसभा चुनाव में राजनीतिक मूल्य अपने निचले स्तर पर आ गया है. अपनी शुचिता के लिए विश्व में पहचान रखने वाले देश में लोकतंत्र के इस महापर्व में ऐसा प्रतीत हो रहा है कि नेताओं का उद्देश्य एक दूसरे को गाली गलौज और नीचा दिखाना ही रह गया. निजी आक्षेपों के इस दौर में जनहित के मुद्दे गौण होते जा रहे हैं, जो स्वस्थ लोकतंत्र के लिए दुर्भाग्यपूर्ण है.

अगर अपने देश के लोकतंत्र की गरिमा को बनाये रखना है, तो बेहतर होगा ऐसे नेतागण अतीत के आइने में जाकर पूर्व के नेताओं के द्वारा स्थापित राजनीतिक शुचिता, नैतिकता और सकारात्मकता के मानदंड का दर्शन करें और उससे सीख कर अमल करें.

ऋषिकेश दुबे, बरिगावां, पलामू

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola