पबजी के खतरनाक प्रभाव

Updated at : 15 Apr 2019 5:32 AM (IST)
विज्ञापन
पबजी के खतरनाक प्रभाव

आजकल ऑनलाइन गेम ज्यादा खेले जा रहे हैं. पबजी भी उनमें से एक है. भारत में करोड़ो युवा इससे जुड़े हुए हैं. इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को खुद को जीवित रख कर दूसरों को मारना होता है. इसके बहुत से गलत प्रभाव दिखने लगे हैं. हैदराबाद के 16 वर्षीय लड़के ने पबजी खेलने को […]

विज्ञापन
आजकल ऑनलाइन गेम ज्यादा खेले जा रहे हैं. पबजी भी उनमें से एक है. भारत में करोड़ो युवा इससे जुड़े हुए हैं. इसमें हिस्सा लेने वाले खिलाड़ी को खुद को जीवित रख कर दूसरों को मारना होता है. इसके बहुत से गलत प्रभाव दिखने लगे हैं.
हैदराबाद के 16 वर्षीय लड़के ने पबजी खेलने को लेकर मां से मिली डांट पर आत्महत्या कर ली. वहीं, महाराष्ट्र में रेल ट्रैक पर पबजी खेलते दो युवकों की मौत हो गयी, क्योंकि वे ट्रेन की आवाज नहीं सुन पाये थे.
गाजियाबाद में 10वीं का लड़का खेल के चक्कर में घर छोड़ कर भाग गया. चीन ने 13 साल से कम उम्र के बच्चों पर इस गेम को खेलने पर प्रतिबंध लगा दिया है. गुजरात भारत का एक मात्र ऐसा राज्य है, जहां अहमदाबाद और राजकोट में इस पर प्रतिबंध लगा है. दुनियाभर में इस गेम पर प्रतिबंध लगाने की मांग हो रही है. यदि कोई गेम बच्चों के जीवन के लिए खतरा बन रहा है, तो उस पर प्रतिबंध लगाना ही चाहिए.
श्रीकांत दास, मधुपुर, देवघर
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola