ePaper

यह कैसी विचारधारा जो रातोंरात बदल जाये?

Updated at : 19 Mar 2019 7:45 AM (IST)
विज्ञापन
यह कैसी विचारधारा जो रातोंरात बदल जाये?

भारतीय राजनीति एक ऐसे युग में प्रवेश करती जा रही है, जिसका कोई नियम नहीं दिखता. बड़ी संख्या में हो रहे दल-बदल से यह भी पता चल रहा है कि विचारधारा के आधार पर राजनीति करने के नाम पर जनता को बेवकूफ ही बनाया जाता है. विचारधारा ऐसी चीज नहीं कि रातोंरात बदल जाये. यह […]

विज्ञापन
भारतीय राजनीति एक ऐसे युग में प्रवेश करती जा रही है, जिसका कोई नियम नहीं दिखता. बड़ी संख्या में हो रहे दल-बदल से यह भी पता चल रहा है कि विचारधारा के आधार पर राजनीति करने के नाम पर जनता को बेवकूफ ही बनाया जाता है.
विचारधारा ऐसी चीज नहीं कि रातोंरात बदल जाये. यह समझ आता है कि कोई नेता समान विचारधारा वाले किसी दल में शामिल हो जाये, लेकिन आखिर इसका क्या मतलब कि चुनाव के ऐन वक्त दलों की परिक्रमा शुरू हो जाये और किसी दूसरी पार्टी का दामन थाम लिया जाये. वस्त्र बदलने की तरह से विचारधारा बदली जाये तो यह समझ लिया जाना चाहिए कि केवल संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों को महत्ता दी जा रही है. इससे राजनीति और अधिक अनैतिक ही होगी.
डॉ हेमंत कुमार, गोराडीह (भागलपुर)
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola