बेटियों को मिले मान, तभी देश को भी मिलेगा सम्मान
Updated at : 08 Feb 2019 7:22 AM (IST)
विज्ञापन

कन्याओं के मान-सम्मान व उच्च शिक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का अभियान शुरू किया था. हालांकि जिनके पास बेटी है, वह उसकी अहमियत को समझ नहीं पाते. घर से दूर पढ़ने-लिखने के लिए नहीं भेज पाते हैं. जिनके पास बेटी नहीं है, वह लालायित रहते हैं. हमारे देश की रक्षा मंत्री निर्मला […]
विज्ञापन
कन्याओं के मान-सम्मान व उच्च शिक्षा को लेकर प्रधानमंत्री ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ का अभियान शुरू किया था. हालांकि जिनके पास बेटी है, वह उसकी अहमियत को समझ नहीं पाते. घर से दूर पढ़ने-लिखने के लिए नहीं भेज पाते हैं. जिनके पास बेटी नहीं है, वह लालायित रहते हैं.
हमारे देश की रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण भी महिला लड़की ही हैं. अगर उन्हें भी बंदिशों का सामना करना पड़ता तो क्या वह आज देश की रक्षा मंत्री की कुर्सी पर होतीं? आज के दिन नकारात्मक सोच की कोई कमी नहीं रही, जिधर देखो रेप की घटनाएं सामने आती हैं.
इस का नतीजा है कि कई लोग तो लड़कियों को घर से निकलने तक नहीं देते हैं. इसे देखते हुए एक बड़े सामाजिक बदलाव की जरूरत है और यह तभी संभव है, जब लोग जागरूक होंगे. इसलिए व्यापक पैमाने पर जागरूकता अभियान चलाने की जरूरत है.
प्रियेश कुमार, पतौरा (मोतिहारी)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




