ePaper

वोट की राजनीति के खिलाफ मताधिकार का करें प्रयोग

Updated at : 29 Jan 2019 6:57 AM (IST)
विज्ञापन
वोट की राजनीति के खिलाफ मताधिकार का करें प्रयोग

न कांग्रेस मुक्त, न भाजपा मुक्त, देशवासियों को चाहिए आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त भारत. एनडीए कांग्रेस मुक्त कहती है भारत की बात कहती है, तो युपीए भाजपा भगाओ-देश बचाओ की बात कहती है. दोनों गठबंधन के नेता तरह-तरह के मुद्दे में उलझे रहते हैं, जिससे विकास के मुद्दे गौण हो जाते हैं. सरकारी योजनाएं धरातल […]

विज्ञापन

न कांग्रेस मुक्त, न भाजपा मुक्त, देशवासियों को चाहिए आतंकवाद व भ्रष्टाचार मुक्त भारत. एनडीए कांग्रेस मुक्त कहती है भारत की बात कहती है, तो युपीए भाजपा भगाओ-देश बचाओ की बात कहती है. दोनों गठबंधन के नेता तरह-तरह के मुद्दे में उलझे रहते हैं, जिससे विकास के मुद्दे गौण हो जाते हैं. सरकारी योजनाएं धरातल पर 50% से अधिक सही व्यक्ति के पास नहीं पहुंच पाती है. देश में हर क्षेत्र में भ्रष्टाचार व्याप्त है.

आतंकवाद की जड़ें गहरी हो चुकी हैं. मगर सभी नेता विपक्ष में रहने पर सरकार पर ठिकरा फोड़ते हैं और वह खुद जब सत्ता संभालते हैं तो मुद्दे गौण हो जाते हैं. इस पर जनता को मंथन करना होगा. पांच साल में बननेवाली सड़क में 10 लग जाते हैं, आखिर क्यों? जब तक आम जनता नेताओं के वोट की राजनीति के खिलाफ अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं करेगी, विकास की गति अवरुद्ध रहेगी.

रवि कुमार चंद्रवंशी, नयागांव (सारण)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola