आरक्षण से अच्छे दिन का प्रयास
Updated at : 10 Jan 2019 7:42 AM (IST)
विज्ञापन

राजनीति कब करवट बदल कर वोटनीति में तब्दील हो जाती है, इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण चुनावी साल में देखने को मिलता है. लोकलुभावन वादे सत्तालोलुपता में हवा-हवाई हो जाते हैं. कुंभकर्णी नींद से जागे स्वयंभुओं को चुनावी कसरत के समय ही यह याद आते हैं. आरक्षण की आड़ में सत्ता हथियाने की जुगत में सबने अपनी […]
विज्ञापन
राजनीति कब करवट बदल कर वोटनीति में तब्दील हो जाती है, इसका सर्वश्रेष्ठ उदाहरण चुनावी साल में देखने को मिलता है. लोकलुभावन वादे सत्तालोलुपता में हवा-हवाई हो जाते हैं. कुंभकर्णी नींद से जागे स्वयंभुओं को चुनावी कसरत के समय ही यह याद आते हैं. आरक्षण की आड़ में सत्ता हथियाने की जुगत में सबने अपनी सहमति से मतदाताओं को खुश करने का प्रयत्न करना शुरू दिया है. पिछले दशक से देश की चुनावी पटकथा जिन मुद्दों पर सिमटती जा रही है, उनमें आरक्षण सबसे ऊपर है.
सरकार के समाधान का यह रवैया सरकार से ज्यादा सवर्णों को कितना लाभ पहुंचा पायेगा, यह तो भविष्य के गर्भ में है. निस्संदेह चुनावी लाभ के परिप्रेक्ष्य में लिया गया यह निर्णय आगामी चुनाव को दिशा प्रदान करने वाला होगा. तीन बड़े राज्यों की हार के बाद लिया गया यह निर्णय इस बात की ओर भी संकेत करता है कि पार्टियां अब बिना आत्ममंथन के जल्द फैसला लेने में यकीन करने लगी हैं.
सौरभ पाठक, बुंडू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




