कांग्रेस की वापसी

हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विजय पताका फहराई है. इस चुनाव परिणाम को कांग्रेस की वापसी कहना अनुचित नहीं होगा. काफी प्रयास और लगातार चुनावी सभा और रैली भी सत्तासीन भाजपा सरकारों को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी. नोटबंदी, बेरोजगारी, किसान, मजदूर […]
हाल में संपन्न विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने तीन बड़े राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में विजय पताका फहराई है. इस चुनाव परिणाम को कांग्रेस की वापसी कहना अनुचित नहीं होगा.
काफी प्रयास और लगातार चुनावी सभा और रैली भी सत्तासीन भाजपा सरकारों को बचाने में कामयाब नहीं हो सकी. नोटबंदी, बेरोजगारी, किसान, मजदूर की बेहाली, छोटे मोटे कारोबार करने वालों की परेशानी, पेट्रोल डीजल के बढ़ते हुए कीमतों से परेशान आम जनता ने कांग्रेस को मौका देने का फैसला किया. यह बुरी खबर भाजपा के लिए है.
कहीं न कहीं चूक तो हुई है. सरकार अपने कामों, योजनाओं, जनकल्याणकारी कदमों को जनता के बीच पहुंचाने , बताने में सफल नहीं हो सकी तभी ऐसा अप्रत्याशित परिणाम सामने आये हैं. उम्मीद है कि नयी सरकारें सत्ता के मद में चूर न होकर जनता की अनदेखी नहीं करेगी और आम जनता की आकांक्षाओं पर खरा उतरने की कोशिश करेगी.
युगल किशोर, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




