कांटाटोली में जाम
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

राजधानी रांची के कांटाटोली चौक पर बन रहे फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. बड़ी गाड़ियों की नो इंट्री के बावजूद घंटों जाम लगा रहता है. यदि किसी व्यक्ति को जल्दबाजी में कहीं जाना हो, तो यह नामुमकिन सा है. यातायात पुलिस को ध्यान देना चाहिए कि किस […]
विज्ञापन
राजधानी रांची के कांटाटोली चौक पर बन रहे फ्लाइओवर के निर्माण कार्य के कारण हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है. बड़ी गाड़ियों की नो इंट्री के बावजूद घंटों जाम लगा रहता है.
यदि किसी व्यक्ति को जल्दबाजी में कहीं जाना हो, तो यह नामुमकिन सा है. यातायात पुलिस को ध्यान देना चाहिए कि किस ओर से ज्यादा जाम लग रहा है उसी ओर से ज्यादा समय गाड़ियों को जाने देना चाहिए. ट्रैफिक पुलिस अपने सहकर्मी कर्मचारी को बताये कि जिस ओर से लंबी लाइन लगी हुई हो, उस ओर से जल्दी-जल्दी सिग्नल दें, ताकि जाम से राहत मिल सके.
कोकर की ओर से आने वाली गाड़ियों को अधिक से अधिक समय देना चाहिए ताकि जाम से छुटकारा मिल सके, जिससे कि जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े. वैसे तो पूरी रांची ही दुर्गा पूजा की वजह से जाम में रहती है, लेकिन एक प्रयास तो करना ही चाहिए.
मंजू लता सिंह, कोकर, रांची
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










