भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा

पिछले दिनों चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में वोटिंग की तारीखों का एलान कर दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य दल जीत के दावे कर रहे हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लोगों […]
पिछले दिनों चुनाव आयोग ने शनिवार को पांच राज्यों में वोटिंग की तारीखों का एलान कर दिया है. 2019 के लोकसभा चुनाव से पहले होने वाले इन चुनावों को सेमीफाइनल माना जा रहा है. भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस समेत अन्य दल जीत के दावे कर रहे हैं. राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में लोगों की निगाह ज्यादा लगी हुई है, क्योंकि इन तीनों राज्यों में भारतीय जनता पार्टी की सरकारें हैं.
अगर सी-वोटर के सर्वे की मानें, तो राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी सत्ता से आउट होने वाली है. सर्वे के मुताबिक राजस्थान में कांग्रेस सरकार बना सकती है. यह भाजपा के लिए अग्नि परीक्षा का समय है. यदि अब भी भारतीय जनता पार्टी अपनी योजनाओं और कार्य प्रणालियों के प्रति सचेत नहीं होती है, तो उसे 2019 में पराजय का मुंह देखना पड़ सकता है.
गुलाम गौस आसवी, धनबाद
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










