कहां जाकर रुकेगा यह सिलसिला
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सीबीआइ जांच शुरू हो गयी है. वहीं, गोपालगंज के एक बालिका गृह से दो बच्चियों के पिछले कुछ महीनों से गायब होने की खबर है. उस बालिका गृह के प्रशासक ने सनहा दर्ज करवाने के अलावा कुछ भी खास नहीं किया. फिर मुजफ्फरपुर बालिका गृह के पीछे स्थित स्वाधार केंद्र […]
विज्ञापन
मुजफ्फरपुर बालिका गृह कांड की सीबीआइ जांच शुरू हो गयी है. वहीं, गोपालगंज के एक बालिका गृह से दो बच्चियों के पिछले कुछ महीनों से गायब होने की खबर है.
उस बालिका गृह के प्रशासक ने सनहा दर्ज करवाने के अलावा कुछ भी खास नहीं किया. फिर मुजफ्फरपुर बालिका गृह के पीछे स्थित स्वाधार केंद्र से 11 महिलाओं के गायब होने की खबर आयी. जांच में कई आपत्तिजनक सामान भी मिले हैं. इससे पता चलता हैं कि स्त्रियों को भोग-विलास की वस्तु से ज्यादा तवज्जो नहीं दिया जा रहा है.
समाज में महिलाओं के प्रति हिंसा पहले ही बहुत है. अन्य जिलों के बालिका गृहों की भी जांच होनी चाहिए. इसके साथ ही सभी बालिका गृहों की ईमानदार मॉनीटरिंग जरूरी हो गयी है. सरकार को तुरंत इस संदर्भ में निर्णय लेकर इस सिलसिले पर विराम लगाना चाहिए.
सीमा साही, बोकारो
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










