खेलों में सट्टेबाजी!
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा गया है कि क्रिकेट और अन्य खेलों में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता दे दी जाये. इससे खिलाड़ी, खेल और सरकार को फायदा होगा. सरकार को अतिरिक्त आमदनी होगी, मगर खेल का स्तर कैसा होगा, यह बहस का विषय होगा.इसके लागू होने से क्या हमें आनेवाले समय में क्रिकेट से […]
विज्ञापन
सरकार के सामने एक प्रस्ताव रखा गया है कि क्रिकेट और अन्य खेलों में सट्टेबाजी को कानूनी मान्यता दे दी जाये. इससे खिलाड़ी, खेल और सरकार को फायदा होगा. सरकार को अतिरिक्त आमदनी होगी, मगर खेल का स्तर कैसा होगा, यह बहस का विषय होगा.इसके लागू होने से क्या हमें आनेवाले समय में क्रिकेट से सचिन, धौनी, कपिल देव सरीखे खिलाड़ी मिलेंगे?
सट्टेबाजी से खेल प्रेमियों की संख्या में भी शायद गिरावट आ जाये. जिनके पास रुपया नहीं होगा, वे अवैध रूप से रुपयों का इंतजाम करने की कोशिश करेगा. अराजकता बढ़ने की आशंका प्रबल हो जायेगी.
आइपीएल में कई अच्छे खिलाड़ी सट्टेबाजी करते हुए पकड़े गये हैं और अपना कैरियर समाप्त कर चुके हैं. इसके लागू होने से शायद ऐसे खिलाड़ी के अच्छे दिन वापस लौट सकेंगे, लेकिन जनता लुटती ही जा रही है.
एल शेखर राव, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Tags
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










