बीएसआइएल को बचाना होगा
Updated at : 09 May 2018 6:54 AM (IST)
विज्ञापन

बीएसआइएल से संबंधित एक खबर पढ़ कर काफी दुख हुआ. चूंकि 17 साल पहले कंपनी और इस इलाके के संपर्क में रहा. कंपनी के अगल-बगल पूरा गांव खुशहाल हुआ करता था. कार्य के दौरान आस-पास के गांव में जाना, लोगों से मिलना, उनका स्नेह एकबारगी याद आता है. जमशेदपुर में पहला श्री साईं मंदिर का […]
विज्ञापन
बीएसआइएल से संबंधित एक खबर पढ़ कर काफी दुख हुआ. चूंकि 17 साल पहले कंपनी और इस इलाके के संपर्क में रहा. कंपनी के अगल-बगल पूरा गांव खुशहाल हुआ करता था.
कार्य के दौरान आस-पास के गांव में जाना, लोगों से मिलना, उनका स्नेह एकबारगी याद आता है. जमशेदपुर में पहला श्री साईं मंदिर का दर्शन यहीं मिला. ऐसे में इस कंपनी कि यह हालत और गांव के लोग, कर्मचारी, उनके परिवार की खबर से मन में दुख आना स्वाभाविक है.
राज्य सरकार, कंपनी प्रबंधन को किसी न किसी फैसले पर आना जरूरी हो जाता है ताकि कंपनी स्टार्ट हो, या उनकी जमीन की व्यवस्था की जाये, वे लोग अपना और अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके. राज्य सरकार से उम्मीद है वह इस समस्या पर गंभीरता से विचार करेगी और हल निकालने की हर संभव प्रयास करेगी.
एल शेखर राव, जुगसलाई, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




