ख्याति के आधार पर न चुनें

Updated at : 03 Apr 2018 7:15 AM (IST)
विज्ञापन
ख्याति के आधार पर न चुनें

सचिन तेंडुलकर के बाद अब अभिनेत्री रेखा पर भी दबाव बढ़ जायेगा कि वह भी अपना भत्ता एवं तनख्वाह को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें. सचिन ने 90 लाख रुपये दिये हैं. रेखा को 99 लाख से अधिक रुपये मिले हैं. वैसे सचिन का यह दान वैसा ही है, जैसा उनकाे राज्यसभा में कांग्रेस […]

विज्ञापन
सचिन तेंडुलकर के बाद अब अभिनेत्री रेखा पर भी दबाव बढ़ जायेगा कि वह भी अपना भत्ता एवं तनख्वाह को प्रधानमंत्री राहत कोष में दान करें. सचिन ने 90 लाख रुपये दिये हैं. रेखा को 99 लाख से अधिक रुपये मिले हैं.
वैसे सचिन का यह दान वैसा ही है, जैसा उनकाे राज्यसभा में कांग्रेस पार्टी द्वारा भेजा जाना. उन्हें सिर्फ प्रतीक के तौर पर इस्तेमाल किया गया. उनकी ख्याति का लाभ कांग्रेस पार्टी भुनाना चाहती थी.
वरना इस पार्टी को भी भलीभांति मालूम था कि सचिन एवं रेखा को राज्यसभा में भेजकर जनता को कुछ हासिल नहीं होने वाला है. हुआ भी वही. सचिन की उपस्थिति का प्रतिशत जहां 7.3 था, वहीं रेखा का सिर्फ 4.5. सचिन ने 22 सवाल पूछे भी, मगर रेखा ने तो एक भी नहीं. इसलिए पार्टियों को चाहिए, वे केवल प्रत्याशी की ख्याति को नहीं, बल्कि उसके कुछ करने की क्षमता को देखकर उनका मनोनयन करें.
जंग बहादुर सिंह, इमेल से
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola