राजनीति छोड़ रोजगार पर बहस हो !

Updated at : 27 Mar 2018 6:47 AM (IST)
विज्ञापन
राजनीति छोड़ रोजगार पर बहस हो !

वर्तमान में पूरे देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, वह हमारे देश और युवाओं के भविष्य के लिए कतई शुभ संकेत नहीं है, चाहे वह किसी भी पार्टी के नेता क्यों न हों, सब अपने फायदे के लिए युवाओं की बलि चड़ा रहे हैं. उम्मीद के साथ जनता वोट करती है ताकि […]

विज्ञापन

वर्तमान में पूरे देश में जिस तरह की राजनीति चल रही है, वह हमारे देश और युवाओं के भविष्य के लिए कतई शुभ संकेत नहीं है, चाहे वह किसी भी पार्टी के नेता क्यों न हों, सब अपने फायदे के लिए युवाओं की बलि चड़ा रहे हैं. उम्मीद के साथ जनता वोट करती है ताकि उनकी समस्या दूर हो, पर उम्मीदों पर पानी तब फिरता है, जब कोई भी उम्मीद पर खड़े न हो. लाखों युवा देश में बेरोजगार पड़े हैं, पर देश की राजनीति का कोई असर बेरोजगारों पर नहीं पड़ती क्योंकि इन्हें तो अपने काम से मतलब है.

अब वक्त आ गया है कि पूरे देश में चाहे वह कोई भी राजनीति पार्टी क्यों न हो, बेरोजगारी पर बहस कर के दिखाये और इसकी पूरी जिम्मेवारी चौथे स्तंभ- पत्रकार मित्रों को भी लेनी पड़ेगी. उन्हें युवाओं की आवाज बननी पड़ेगी.

सुमंत चौधरी, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola