रोजगार व युवा

Updated at : 05 Feb 2018 6:27 AM (IST)
विज्ञापन
रोजगार व युवा

राष्ट्रकवि दिनकर ने कहा कि जवानी जिसके पास, जमाना उसके हाथ. यह बात कल भी सच थी और आज भी सच है. युवाओं को नौकरी देने में सरकार की जो बीमार कछुआ चाल है, उससे तो यही प्रतीत होता है. न जाने इस देश को क्या हो गया है, लोग गाय, वंदे मातरम्, पद्मावत आदि […]

विज्ञापन

राष्ट्रकवि दिनकर ने कहा कि जवानी जिसके पास, जमाना उसके हाथ. यह बात कल भी सच थी और आज भी सच है. युवाओं को नौकरी देने में सरकार की जो बीमार कछुआ चाल है, उससे तो यही प्रतीत होता है. न जाने इस देश को क्या हो गया है, लोग गाय, वंदे मातरम्, पद्मावत आदि राजनीतिक मुद्दों पर सड़क पर उतरने को तैयार रहते हैं, मगर देश को जिसकी जरूरत है, यानी युवा शक्ति, वह रोजगार के लिए बेचैन है, इस दर्द को समझने वाला कोई नहीं.

भारत दुनिया का सर्वाधिक युवा शक्ति वाला राष्ट्र है. अगर युवाओं को रोजगार देकर चीन और अमेरिका से आगे निकला जा सकता है, लेकिन व्यवस्था राजनीतिक लाभ ढूंढने में व्यस्त है.

अमर कुमार, इमेल से

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola