एकता और अखंडता का भ्रम

Updated at : 30 Jan 2018 1:18 AM (IST)
विज्ञापन
एकता और अखंडता का भ्रम

26 जनवरी को पूरा भारत 69वां गणतंत्र दिवस मनाया, पर देश के अंदर एक ऐसी घटना जो सोचने पर मजबूर कर रहा है. दिन में झंडा ले कर एक युवा दोस्तों के साथ निकलता है और एक जगह कुछ लोगों द्वारा विरोध होता है. फिर मारपीट की घटनाएं होती है. और युवक की जान चली […]

विज्ञापन
26 जनवरी को पूरा भारत 69वां गणतंत्र दिवस मनाया, पर देश के अंदर एक ऐसी घटना जो सोचने पर मजबूर कर रहा है. दिन में झंडा ले कर एक युवा दोस्तों के साथ निकलता है और एक जगह कुछ लोगों द्वारा विरोध होता है.
फिर मारपीट की घटनाएं होती है. और युवक की जान चली जाती है.जहां भारत को विभिन्नता में एकता और अखंडता के नाम पर पूरी दुनिया जानती है, और देश की ऐसी घटनाएं हमें सिर झुकाने को मजबूर करती हैं. आखिर वे कौन लोग हैं, जो देश के राष्ट्रीय ध्वज को सम्मान भी नहीं दे सकते हैं. अगर गौर करें तो हम अपने बच्चों को स्कूल में सही तालीम नहीं दे रहे हैं. उन्हें देश के संविधान, अधिकार व कर्तव्य, राष्ट्रीयता के बारे में नहीं बताया जा रहा है. आज जरूरी है कि हम स्कूलों में इन सब के बारे में बच्चों को बताएं.
पालुराम हेम्ब्रम, सालगझारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola