संवेदना जीवितों के लिए भी हो
Updated at : 29 Jan 2018 6:30 AM (IST)
विज्ञापन

पिछले कुछ सप्ताह से फिल्म पद्मावत को लेकर अनवरत विरोध प्रदर्शन अखबार की सुर्खियां बना हुआ है. क्या पुरुष और क्या महिलाएं, हर किसी को अपनी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक तत्वों की इतनी चिंता है कि वे सड़कों पर उतर आये. सिर्फ यही नहीं, उन्होंने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. वे एक तरफ तो […]
विज्ञापन
पिछले कुछ सप्ताह से फिल्म पद्मावत को लेकर अनवरत विरोध प्रदर्शन अखबार की सुर्खियां बना हुआ है. क्या पुरुष और क्या महिलाएं, हर किसी को अपनी संस्कृति, परंपरा और ऐतिहासिक तत्वों की इतनी चिंता है कि वे सड़कों पर उतर आये. सिर्फ यही नहीं, उन्होंने सरकारी संपत्ति को भी नुकसान पहुंचाया. वे एक तरफ तो सभ्यता और संस्कृति की दुहाई देते हैं, वहीं दूसरी तरफ हिंदुस्तान की संपत्ति को धड़ल्ले से नुकसान पहुंचा रहे हैं.
अगर इतने ही जागरूक व संवेदनशील हैं, तो उनकी संवेदना तब कहां जाती है, जब नन्हीं मासूम बच्चियों से दुष्कर्म किया जाता है, जब हमारी माओं व बहनों की अस्मिता के साथ हैवानियत और दरिंदगी का खेल खेला जाता है? तब इनका विरोध प्रदर्शन, इंसानियत और सभ्यता-संस्कृति कहां चली जाती है? क्या तब हमारी गरिमा कलंकित नहीं होती? जो अतीत बन चुका है, उसपर सवाल खड़े हो रहे हैं, मगर जीते जागते इनसानों की कोई परवाह नहीं.
रत्ना मानिक, टेल्को, जमशेदपुर
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




