परीक्षा प्रणाली में सुधार कब तक
Updated at : 23 Jan 2018 5:27 AM (IST)
विज्ञापन

जेएसएसपी को अपनी परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार करना चाहिए और ऐसा कर के मानवीय संवेदना का परिचय देना चाहिए. जेएसएसपी अभी पंचायत सचिव पद के लिए परीक्षा ले रहा है. इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे दुमका के आठ छात्रों की मृत्यु सड़क हादसे में हो गयी. इसकी वजह कहीं-न-कहीं परीक्षा संचालन प्रणाली […]
विज्ञापन
जेएसएसपी को अपनी परीक्षा संचालन प्रणाली में सुधार करना चाहिए और ऐसा कर के मानवीय संवेदना का परिचय देना चाहिए. जेएसएसपी अभी पंचायत सचिव पद के लिए परीक्षा ले रहा है. इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे दुमका के आठ छात्रों की मृत्यु सड़क हादसे में हो गयी.
इसकी वजह कहीं-न-कहीं परीक्षा संचालन प्रणाली में निहित खामियां हैं. आखिर कब तक जेएसएससी जैसे संस्थान अपनी कार्यप्रणाली में मानवीय संवेदनाओं का गला घोंटते रहेंगे?
सच तो यही है कि ये संस्थाएं न तो समय पर परीक्षा ले पा रही हैं, न ही समय पर पूर्ण रूप से सही रिजल्ट दे पा रही हैं. ऊपर से परीक्षार्थियों पर अतिरिक्त मानसिक दबाव बनाया जाता है. यदि समय रहते परीक्षाओं के संचालन के तरीकों में सुधार नहीं किया गया, तो युवाओं का जेएसएससी एवं जेपीएससी जैसी संस्थाओं से भरोसा उठ जायेगा.
मिथिलेश शर्मा, चंदनकियारी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




