ऑटो चालकों की मनमानी

Updated at : 19 Jan 2018 12:43 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो चालकों की मनमानी

अखबार में ऑटो चालकों की मनमानी की खबर पढ़ी. रांची शहर में ऐसी घटनाएं आम हो गयी हैं. ऑटो चालकों की मनमानी, गुंडागर्दी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. शराब पीकर गाड़ी चलाना, अश्लील गाना बजाना व तस्वीरें चिपकाना, महिलाओं पर फब्तियां कसना, सवारी से गाली-गलौज व मार-पीट करना इन लोगों की दिनचर्या में शामिल है. […]

विज्ञापन
अखबार में ऑटो चालकों की मनमानी की खबर पढ़ी. रांची शहर में ऐसी घटनाएं आम हो गयी हैं. ऑटो चालकों की मनमानी, गुंडागर्दी दिनोंदिन बढ़ती जा रही है. शराब पीकर गाड़ी चलाना, अश्लील गाना बजाना व तस्वीरें चिपकाना, महिलाओं पर फब्तियां कसना, सवारी से गाली-गलौज व मार-पीट करना इन लोगों की दिनचर्या में शामिल है. जब ये पुलिस को पीट रहे हैं, तो आम आदमी की क्या औकात है?
सभी ऑटो में ओवर लोडिंग आम बात है. दुर्घटना का खतरा हमेशा बना रहता है. किसी भी ऑटो स्टैंड के पास किसी दुकान में चुपचाप खड़े रहकर इनकी रंगदारी देखी जा सकती है. उपायुक्त महोदय से विनम्र निवेदन है कि इस पर अति शीघ्र अंकुश लगाएं.
अनिल कुमार, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola