जेपीएससी की आरक्षण नीति

जेपीएससी की छठी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन बेहद लापरवाह तरीके से हो रहा है. छात्रों ने आरक्षण और रिजल्ट से जुड़ी आपत्तियां उठायी हैं. दोनों ही महत्वपूर्ण आपत्ति हैं. चौथी सिविल सेवा परीक्षा तक पीटी में आरक्षण था, इसके बाद इसे खत्म कर दिया गया. आखिर कैसे खत्म कर दिया? सरकार का कोई निर्देश […]
जेपीएससी की छठी सिविल सेवा परीक्षा का आयोजन बेहद लापरवाह तरीके से हो रहा है. छात्रों ने आरक्षण और रिजल्ट से जुड़ी आपत्तियां उठायी हैं. दोनों ही महत्वपूर्ण आपत्ति हैं. चौथी सिविल सेवा परीक्षा तक पीटी में आरक्षण था, इसके बाद इसे खत्म कर दिया गया. आखिर कैसे खत्म कर दिया? सरकार का कोई निर्देश पत्र, कोर्ट का आदेश अथवा स्वयं के निर्णय से?
संबंधित कागज को जेपीएससी अपने वेबसाइट पर डालकर मामले को हल कर सकता था. मामला कोर्ट और कार्मिक विभाग के सामने भी है, लेकिन वहां भी तारीख पर तारीख और विभागों की अंतहीन दौड़ जारी है. जब स्पष्ट नियम बना दिया कि रिजल्ट विभिन्न कोटि के लिए 15 गुणा होगा, तो ओबीसी के लिए 300 गुणा कैसे हो गया?
मनोज कुमार मिश्रा, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




