राजनीति में रजनीकांत
Updated at : 02 Jan 2018 6:26 AM (IST)
विज्ञापन

साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत का राजनीति में आने का समाचार कोई आश्चर्य वाला नहीं है. वहां फिल्म से राजनीति में आने वालों की लंबी सूची है. एनटी रामाराव, एमजी रामचंद्रन, जयललिता के नाम प्रमुख हैं. रजनीकांत के पहले ही कमल हासन ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की. मजे की बात यह है […]
विज्ञापन
साउथ फिल्मों के महानायक रजनीकांत का राजनीति में आने का समाचार कोई आश्चर्य वाला नहीं है. वहां फिल्म से राजनीति में आने वालों की लंबी सूची है. एनटी रामाराव, एमजी रामचंद्रन, जयललिता के नाम प्रमुख हैं. रजनीकांत के पहले ही कमल हासन ने राजनीति में आने की इच्छा जाहिर की. मजे की बात यह है कि हर अभिनेता राजनीति में आने से पहले, इसे गंदा कहता है.
व्यवस्था को बदलने की जरूरत बताता है, मगर अपनी लोकप्रियता को भुनाकर जब राजनीति में आते हैं, तब इनका सफर मुश्किल हो जाता है. इसे बदलने की बात करने वाला खुद ही बदल जाता है. तमिलनाडु की राजनीति में द्रविड़ों की अहम भूमिका शुरू से रही है, चाहे सत्ता में हो या प्रतिपक्ष में. अब देखना होगा कि रजनीकांत, अपनी लोकप्रियता से इसे भेद पाने में कितना सफल होते हैं.
जंग बहादुर सिंह, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




