रामसेतु का सच उजागर
Updated at : 14 Dec 2017 5:33 AM (IST)
विज्ञापन

भारत और श्रीलंका के बीच स्थित प्राचीन रामसेतु असल में मानव निर्मित है, यह बात अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानी है. अमेरिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में यह सच पाया है. अफसोस की बात यह है कि जो बात अमेरिका के वैज्ञानिकों को समझ आयी है, वह बात तत्कालीन यूपीए सरकार ने समझने की […]
विज्ञापन
भारत और श्रीलंका के बीच स्थित प्राचीन रामसेतु असल में मानव निर्मित है, यह बात अमेरिकी वैज्ञानिकों ने मानी है. अमेरिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने अपने शोध में यह सच पाया है.
अफसोस की बात यह है कि जो बात अमेरिका के वैज्ञानिकों को समझ आयी है, वह बात तत्कालीन यूपीए सरकार ने समझने की कोशिश भी नहीं की थी. उन्होंने सिर्फ रामसेतु के नाम पर देश में कोहराम मचाया था. लेकिन सच को कितना भी ढकने का प्रयास करो, वह कभी तो बाहर आ ही जाता है.
वही बात रामसेतु के विषय में हुई है और आज विज्ञान ने भी रामसेतु की धार्मिक मान्यता को बल दिया है. धार्मिक बातों पर टिप्पणी करने से पहले उसकी पूरी जानकारी हासिल कर ही उस पर बोलना चाहिए. वह जानकारी प्राप्त करने की इच्छा न होने के कारण रामसेतु को बिना वजह राजनीति का मुद्दा बनाया गया. जिन्हें धार्मिक बातों पर विश्वास नहीं है उन्हें अमेरिकी यूनिवर्सिटी से रामसेतु के बारे में जानकारी हासिल करनी चाहिए.
अमित पडियार, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




