विश्व स्तर पर भारत
Updated at : 23 Nov 2017 7:25 AM (IST)
विज्ञापन

अंतरराष्ट्रीय अदालत में जस्टिस दलवीर भंडारी की जीत ने साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का दमखम बढ़ गया है. इस जीत के लिए जो भी कूटनीतिक कोशिशें की गयीं, उनमें भारत पूरी तरह सफल रहा. पाकिस्तान को भारत से मिली करारी चपत से उसे पता चल गया होगा कि इस्लामिक देशों […]
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय अदालत में जस्टिस दलवीर भंडारी की जीत ने साबित कर दिया है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का दमखम बढ़ गया है. इस जीत के लिए जो भी कूटनीतिक कोशिशें की गयीं, उनमें भारत पूरी तरह सफल रहा. पाकिस्तान को भारत से मिली करारी चपत से उसे पता चल गया होगा कि इस्लामिक देशों के संगठनों ने उसकी नहीं, भारत की ही बात को मानकर मतदान किया है.
उसका नतीजा दुनिया के सामने है. हर बात पर अंतरराष्ट्रीय अदालत का डर दिखाने वाले पाकिस्तान को यह जीत बिल्कुल ही पसंद नहीं आयी होगी. भारत को मिले भारी समर्थन से संयुक्त राष्ट्र में दुश्मनों की बोलती बंद करने में अब आसानी होगी. इस सुनहरे अवसर का फायदा उठाने के लिए हमें हर वक्त तैयार रहना जरूरी है. मौका देख कर ही सही दिशा में खेल (कूटनीति) खेला जाता है. यह इस जीत ने साबित कर दिया है.
जयेश राणे, इमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




