मासूम को मिले इंसाफ

Updated at : 17 Oct 2017 7:12 AM (IST)
विज्ञापन
मासूम को मिले इंसाफ

एक 12 वर्षीय नाबालिग से दुराचार की खबर आयी है. आरोपी के परिवार वाले पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं. शायद पीड़ित परिवार गरीब है, इसलिए न तो सरकार और न ही जनता इस मामले में मुखर है. इस मामले में हाइकोर्ट बधाई का पात्र है, जिसने मासूम की बेहतरी के लिए उचित फैसला […]

विज्ञापन
एक 12 वर्षीय नाबालिग से दुराचार की खबर आयी है. आरोपी के परिवार वाले पीड़ित परिवार को धमकी दे रहे हैं. शायद पीड़ित परिवार गरीब है, इसलिए न तो सरकार और न ही जनता इस मामले में मुखर है.
इस मामले में हाइकोर्ट बधाई का पात्र है, जिसने मासूम की बेहतरी के लिए उचित फैसला लिया है. भाजपा सरकार को महिला सुरक्षा के अपने वायदे को पूरा करना चाहिए. वैसे इस तरह के अपराध के लिए सामाजिक परिवेश भी जिम्मेदार है, लेकिन इन अपराधों के लिए तत्काल सजा का प्रावधान होना जरूरी है. अपराधी के परिजनों के लिए भी सजा तय होनी चाहिए, क्योंकि कई बार वे प्रभावित परिवार पर अनावश्यक दबाव बनाते हैं. राज्य सरकार से आग्रह है कि इस मासूम बच्ची और उसके परिवार का ख्याल करे.
राजन राज, रांची
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola