शिक्षक दिवस के मायने
Updated at : 08 Sep 2017 8:50 AM (IST)
विज्ञापन

समाज निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं शिक्षक, लेकिन आजकल इनका ध्यान पैसे पर अधिक है. उनका शिक्षणकार्य केवल व केवल धन उपार्जन का साधन मात्र है. यहां तक कि शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा दिये गये उपहार उनके प्रिय व अप्रिय छात्रों का श्रेणीकरण करते हैं. स्कूल-कालेजों में वे पूरी मेहनत […]
विज्ञापन
समाज निर्माण के सबसे महत्वपूर्ण अंग होते हैं शिक्षक, लेकिन आजकल इनका ध्यान पैसे पर अधिक है. उनका शिक्षणकार्य केवल व केवल धन उपार्जन का साधन मात्र है. यहां तक कि शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्रों द्वारा दिये गये उपहार उनके प्रिय व अप्रिय छात्रों का श्रेणीकरण करते हैं. स्कूल-कालेजों में वे पूरी मेहनत व लगन से नहीं पढ़ाते, क्योंकि घर पर ट्यूशन की दुकान चलानी होती है.
दुकान भी ऐसी-वैसी नहीं. यहां टाइम ही बिक्री होती है, क्योंकि खरीदारों की लाइन इसका इंतजार कर रही होती है. उनके लिए पैसा पहली प्राथमिकता हो गयी है. अब ऐसे बाजार में खड़े होकर गुरु-शिष्य परंपरा की बात करना बेमानी होगी.
एसएस पांडेय, हजारीबाग
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




