अघोषित आपातकाल का दौर

Updated at : 08 Sep 2017 8:49 AM (IST)
विज्ञापन
अघोषित आपातकाल का दौर

‘आपातकाल’ हमारे लोकतंत्र के लिए काला धब्बा था. आलोचक भूमिगत होकर विरोध प्रकट किया करते थे. आज उससे भी खतरनाक माहौल देखने को मिल रहा है. अघोषित आपातकाल का. जो लोग मुखर होकर अलग विचार रखते हैं, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है. बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश को गोलियों से भून दिया […]

विज्ञापन

‘आपातकाल’ हमारे लोकतंत्र के लिए काला धब्बा था. आलोचक भूमिगत होकर विरोध प्रकट किया करते थे. आज उससे भी खतरनाक माहौल देखने को मिल रहा है. अघोषित आपातकाल का. जो लोग मुखर होकर अलग विचार रखते हैं, उन्हें मौत के घाट उतारा जा रहा है. बेंगलुरु में पत्रकार गौरी लंकेश को गोलियों से भून दिया गया.

इससे पहले भी कलबुर्गी, ढाबोलकर एवं पंसारे जैसे लोगो को मार दिया गया था. सबसे दुख की बात है कि सोशल मीडिया में कुछ खास लोग इन मौतों पर जश्न मना रहे हैं. यह हमारी संस्कृति नहीं है. दुश्मन की भी मौत होने पर भी हम शोक जाहिर करते हैं.

अब तो ऐसा लगता है, हम फासीवाद की ओर बढ़ रहे हैं. स्टालिन, मुसोलिनी व हिटलर के शुरुआती माहौल कुछ इसी तरह के थे, जैसा आज हिंदुस्तान का है.

जंग बहादुर सिंह, गोलपहाड़ी

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola