कट्टरवाद की ओर बढ़ता देश
Updated at : 07 Sep 2017 6:35 AM (IST)
विज्ञापन

जिस तरह से वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है, यह दर्शाता है कि हम कितने कट्टरवाद और संकुचित विचारों की तरफ बढ़ गये हैं. महात्मा गांधी कहा करते थे कि जो देश स्वतंत्र विचारों को ग्रहण नहीं कर सकता है, वह समाज मर गया है. गौरी लंकेश की […]
विज्ञापन
जिस तरह से वरिष्ठ पत्रकार गौरी लंकेश की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है, यह दर्शाता है कि हम कितने कट्टरवाद और संकुचित विचारों की तरफ बढ़ गये हैं. महात्मा गांधी कहा करते थे कि जो देश स्वतंत्र विचारों को ग्रहण नहीं कर सकता है, वह समाज मर गया है. गौरी लंकेश की हत्या जैसी कायरतापूर्ण घटना से ऐसा लगता है कि भारतीय समाज मर गया है या बीमार हो गया है.
आजकल के पत्रकार और मीडिया सरकार के पिछलग्गु बन गये हैं और जो नहीं बन रहा है, उसको दबाने की पूरी कोशिश की जा रही है. यह स्थिति वाकई चिंताजनक है. इस तरह की घटनाओं से आम लोगों की आवाज को बंद नहीं किया जा सकता. अब देर किये बिना सोचने की जरूरत है कि हमको अब किस दिशा में जाना है?
शोभनाभ कुमार, रांची, ईमेल से
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




